{"_id":"6abca79978d06087e2066860","slug":"video-nsui-candidate-created-ruckus-after-losing-radhehari-degree-college-election-kashipur-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: राधेहरि डिग्री कॉलेज चुनाव...11 मतों से हार के बाद एनएसयूआई प्रत्याशी ने लगाया धांधली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: राधेहरि डिग्री कॉलेज चुनाव...11 मतों से हार के बाद एनएसयूआई प्रत्याशी ने लगाया धांधली का आरोप
काशीपुर राधेहरि डिग्री कॉलेज में अध्यक्ष पद पर 11 मतों से हार के बाद एनएसयूआई प्रत्याशी कुलदीप सिंह ने धांधली का आरोप लगाकर समर्थकों के साथ जमकर हंगामा किया। गुरजिंदर सिंह को विजेता घोषित किए जाने पर कुलदीप ने रीकाउंटिंग की मांग की, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर एसडीएम अभय प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली। प्रशासन की मौजूदगी में दोबारा मतगणना कराई गई, लेकिन परिणाम में कोई बदलाव नहीं आया और गुरजिंदर सिंह ही विजेता रहे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. राखी डिमरी ने आधिकारिक रूप से परिणाम घोषित कर दिया। कुलदीप सिंह ने फर्जी वोट डाले जाने का आरोप लगाया, जबकि चुनाव अधिकारियों ने चुनाव पूरी पारदर्शिता से कराने का दावा किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।