फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tanakpur reached the semi-finals after defeating Dineshpur.

Udham Singh Nagar News: दिनेशपुर को हराकर टनकपुर पहुंचा सेमीफाइनल में

Wed, 30 Sep 2026 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 30 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Tanakpur reached the semi-finals after defeating Dineshpur.
शक्तिफार्म फुटबाल मैच में संघर्ष करते खिलाड़ी
शक्तिफार्म। टैगोर नगर में मंगलवार को टैगोर ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट का अंतिम क्वार्टरफाइनल मैच खेला गया। कांटे के मुकाबले में टनकपुर ने दिनेशपुर को 2-1 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। टनकपुर के हर्षित को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।।
विज्ञापन

मैच का शुभारंभ पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन सुनील विश्वास, भाजपा नेता मृदुल त्रिपाठी, कृष्ण दास, विक्की मल्लिक और दीपक बढ़ाल ने किया। मैच के आरम्भ से ही दोनों टीम ने एक दूसरे के विरुद्ध बढ़त बनाने के लिए गोल पोस्ट पर कई प्रहार किए। पहले हाफ के अंतिम मिनट में टनकपुर के हर्षित ने दिनेशपुर की रक्षा पंक्ति के तीन खिलाड़ियों को छकाते हुए गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ के शुरुआत में टनकपुर के करन ने गोल कर टीम की बढ़त दोगुनी कर दी। दिनेशपुर की ओर से एकमात्र गोल शुभम ने किया। मैच में अखिलेश मंडल रैफरी, अमित वैद्य और राहुल सहायक रैफरी, जयंत मंडल, सव्यसाची हालदार, सुनील सरकार और रवि मजूमदार कमेंट्रेटर, सुजीत विश्वास और दीपेन सेन स्कोरर, उत्तम मल्लिक और नारायण विश्वास गोल जज रहे। वहां रिपुसूदन मंडल, अशोक मंडल, सुमित विश्वास, सुजीत सरकार, सुबल विश्वास, चंद्रकांत दास थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed