{"_id":"6abc1912cf7e75ef700c0820","slug":"polytechnic-students-pledged-to-serve-and-maintain-cleanliness-rudrapur-news-c-235-1-ksp1007-149522-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पॉलिटेक्निक छात्रों ने लिया सेवा और स्वच्छता का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पॉलिटेक्निक छात्रों ने लिया सेवा और स्वच्छता का संकल्प
Wed, 30 Sep 2026 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सुल्तानपुर पट्टी में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान कॉलेज परिसर में पौधरोपण, सफाई और जागरूकता रैली निकाली गई। विकसित भारत-विकसित उत्तराखंड की थीम पर पोस्टर, चित्रकला, मॉडल, निबंध, भाषण और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव कुमार सैनी और भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरमुख सिंह रहे। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। संवाद
विज्ञापन