फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   7,226 candidates took the UTET in the district; 946 were absent.

Udham Singh Nagar News: जिले में 7226 अभ्यर्थियों ने दी यूटीईटी, 946 रहे अनुपस्थित

Wed, 30 Sep 2026 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 30 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
7,226 candidates took the UTET in the district; 946 were absent.
रुद्रपुर। उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) रुद्रपुर और काशीपुर के 13 केंद्रों पर दो पालियों में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई परीक्षा में पंजीकृत 8172 अभ्यर्थियों में से 7226 ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जबकि 946 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कड़ी निगरानी और सुरक्षा इंतजामों के बीच दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। प्राथमिक स्तर की पात्रता के लिए सुबह हुई यूटीईटी-प्रथम की परीक्षा में 3987 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 3561 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 426 परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंचे।
वहीं, कक्षा छह से आठ तक के उच्च प्राथमिक स्तर के लिए दोपहर बाद हुई यूटीईटी-दुसरी पाली की परीक्षा में 4185 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 3,665 ने परीक्षा दी और 520 गैरहाजिर रहे। परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग और प्रशासन पहले से ही अलर्ट रहा। रुद्रपुर में पांच और काशीपुर में आठ केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

कोट
जिले के 13 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। दोनों पालियों की परीक्षा निर्धारित व्यवस्थाओं के तहत सकुशल संपन्न कराई गई। - हरेंद्र कुमार मिश्रा, सीईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed