{"_id":"6adcf30da2cd735fe902add1","slug":"video-mp-ajay-bhatt-said-that-those-who-lost-their-limbs-in-accidents-will-get-a-new-life-through-artificial-limbs-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: सांसद अजय भट्ट ने कहा- दुर्घटना में अंग गंवाने वालों को कृत्रिम अंग से मिलेगी नई जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: सांसद अजय भट्ट ने कहा- दुर्घटना में अंग गंवाने वालों को कृत्रिम अंग से मिलेगी नई जिंदगी
काशीपुर में दिव्यांगों को आर्थिक सहायता के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए जरूरी उपकरण उपलब्ध कराना भी आवश्यक है। दुर्घटनाओं में हाथ-पैर गंवाने वाले लोगों को कृत्रिम अंग उपलब्ध होने से वे दोबारा सामान्य जीवन जीने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। यह बात शनिवार को नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने रामलीला मैदान में आयोजित सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम के दौरान 93 दिव्यांगों सहायक उपकरण वितरित किए गए।
सांसद ने कहा कि रुद्रपुर जिला अस्पताल में कृत्रिम अंगों से संबंधित सुविधा शुरू हो चुकी है। इससे जरूरतमंद लोगों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) ने सीएसआर के तहत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में 93 पूर्व चिह्नित दिव्यांगों को करीग 40 लाख रुपये मूल्य के 178 सहायक उपकरण निशुल्क बांटे। विशिष्ट अतिथि के रूप में काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, ईआईएल के स्वतंत्र निदेशक आशीष गुप्ता, मेयर दीपक बाली और ईआईएल के वरिष्ठ महाप्रबंधक सुदीप मजूमदार मौजूद रहे। समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, एएलआईएमसीओ के वरिष्ठ प्रबंधक विकास शर्मा, नीरज यादव भी उपस्थित रहे। वितरित उपकरणों में मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, जॉयस्टिक व्हीलचेयर, व्हीलचेयर, बीटीई श्रवण यंत्र, टीएलएम किट, बैसाखी, छड़ी, दृष्टिबाधित किट, वॉकर सहित अन्य उपकरण वितरित किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।