{"_id":"6adca4a42c601797fb04cb59","slug":"video-ayathhaya-tha-alga-alga-saugdhaka-hathasa-ma-pata-patana-samata-cara-ghayal-tana-jal-asapatal-rafara-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: दो अलग-अलग सड़क हादसों में पति-पत्नी समेत चार घायल, तीन जिला अस्पताल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: दो अलग-अलग सड़क हादसों में पति-पत्नी समेत चार घायल, तीन जिला अस्पताल रेफर
अयोध्या: अयोध्या में प्रयागराज हाईवे पर शनिवार दोपहर दो अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार पति-पत्नी समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पहली दुर्घटना मंगारी चौराहा बाजार के पास हुई। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से करनपुर निवासी मोहम्मद कादिर (60) और उनकी पत्नी रैफुलनिशा (55) घायल हो गईं। हादसे में उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
दूसरी दुर्घटना पिपरी जलालपुर के पास दो बाइकों की टक्कर से हुई। इसमें सुल्तानपुर जनपद के राहुल टॉकीज चौराहा निवासी सचिन कुमार मौर्य (23) और प्रखर श्रीवास्तव (24) घायल हो गए। चारों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बीकापुर लाया गया। चिकित्सक अखिलेश वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोटों के चलते मोहम्मद कादिर, रैफुलनिशा और सचिन कुमार मौर्य को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।