{"_id":"6a91c576652a6c5b230c338a","slug":"video-motorcyclist-dies-after-being-hit-by-garbage-truck-family-creates-a-ruckus-at-the-hospital-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कूड़ा वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कूड़ा वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा
काशीपुर। कटोराताल क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास हुआ। अस्पताल में परिजनों ने हंगामा किया, पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत किया।
पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त को सुबह करीब 11:24 बजे नगर पालिका के कूड़ा उठाने वाले वाहन छोटा हाथी संख्या UK07 CD-7220 ने बाइक संख्या UK18 J-3617 को टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही कटोराताल चौकी पुलिस और चीता मोबाइल मौके पर पहुंची। हादसे में बाइक सवार आकाश पुत्र स्व. हरिओम, निवासी हाइडिल कॉलोनी मानपुर रोड गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उजाला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एलडी भट्ट चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कटोराताल चौकी में खड़ा किया गया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।