फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A Grand Celebration of Fitness: Children, Youth, and the Elderly to Run Together

फिटनेस का महाकुंभ: बच्चे, युवा और बुजुर्ग लगाएंगे एक साथ दौड़

Sun, 13 Sep 2026 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 13 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
A Grand Celebration of Fitness: Children, Youth, and the Elderly to Run Together
काशीपुर। अमर उजाला की ओर से मां तुझे प्रणाम के तहत 20 सितंबर को काशीपुर में मैराथन का आयोजन होने जा रहा है। सुबह पांच बजे प्रकाश निलयम रामनगर रोड से दौड़ का आगाज होगा। इस मैराथन में काशीपुर के बालक-बालिका, पुरुष-महिला और बुजुर्ग भागीदारी करेंगे।
विज्ञापन

मैराथन में प्रतिभाग करने के लिए दिए गए व्हाट्सएप नंबर 9837370089, 8630181464 पर अपना नाम, मोबाइल नंबर, जेंडर एवं मेल आईडी भेजें। 16 वर्ष व उससे कम उम्र के प्रतिभागी अपने साथ आधार कार्ड लेकर आएं। प्रतियोगिता में एंट्री फ्री है। पहले 500 लोगों को रजिस्ट्रेशन करने पर टी-शर्ट मुफ्त में दी जाएगी। सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। अलग-अलग कैटेगरी में प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं को मेडल और इनाम दिए जाएंगे।
विज्ञापन

क्या बोले गणमान्य -
स्वच्छ मन और स्वस्थ तन के सपने को साकार करने के लिए इस मैराथन की तरफ आकर्षित करना अमर उजाला की सार्थक पहल है। इससे युवाओं को नई प्रेरणा मिलेगी। - आशीष गुप्ता, आशीष बिल्डर्स एंव डवलेपर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को सेहत और फिटनेस के लिए जागरूकता अधिक करने की जरूरत है। अमर उजाला के इस आयोजन से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी। यह दौड़ आज के दौर में बेहतर साबित होगी। - तुशांक अग्रवाल, फिटनेस रिवोल्यूशन
काशीपुर में यह मैराथन सार्थक रहेगी और युवाओं के लिए प्रेरणादायक होगी। दौड़ से युवा सेहत की ओर कदम बढ़ाएंगे और नशे के खिलाफ आगे आएंगे। अमर उजाला का आयोजन अच्छी पहल है। - आलोक सिंघल, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड
अमर उजाला की ओर से सेहत अभियान के तहत यह मैराथन आज के दौर के लिए जरूरी पहल है। इस तरह के आयोजन से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और वह नशे से दूर रहेंगे। - रजत मित्तल, ओनर, गंगा बाथ एंड आर्ट्स इंपोरियम

ये हैं स्पांसर -
कार्यक्रम के मुख्य स्पांसर आशीष बिल्डर्स एंव डेवलेपर्स हैं। अन्य सहयोगियों में उजाला हॉस्पिटल, गंगा बाथ एंड आर्ट्स इंपोरियम, फिटनेस रिवोल्यूशन, प्रकाश निलयम, राजेंद्र मोटर्स, इंडिया ग्लाइकोज लिमिटेड, गेम वर्ल्ड, यूनिको प्लास्ट, डीएस केनेडी फूड्स, नैनी पपर्स लिमिटेड, एग्रोन रेमेडीज प्राइवेट लिमिटेड, सिद्धार्थ पेपर प्राइवेट लिमिटेड, तराई गोल्ड, रेस एंड तरंग, काशीपुर मैराथन हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed