फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Team Blue wins gold at CBSE North Zone cricket trials.

Udham Singh Nagar News: सीबीएसई नॉर्थ जोन क्रिकेट ट्रायल्स में टीम ब्लू ने जीता स्वर्ण

Sun, 13 Sep 2026 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 13 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Team Blue wins gold at CBSE North Zone cricket trials.
जसपुर। सीबीएसई नॉर्थ जोन प्रथम क्रिकेट ट्रायल्स का समापन हो गया है। तीन दिवसीय अंडर-14 बॉयज वर्ग के ट्रायल्स में विभिन्न विद्यालयों की चार टीमों के 72 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ट्रायल्स में टीम ब्लू ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

ब्राइट स्टार्ट इंटरनेशनल एकेडमी में आयोजित लीग फॉर्मेट में हुए ट्रायल्स में सभी टीमों को तीन-तीन मैच खेलने का अवसर मिला। प्रधानाचार्य मधु शर्मा ने बताया कि फाइनल मुकाबला टीम ब्लू और टीम येलो के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। टीम ब्लू ने जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। टीम येलो रनर अप रही और उसे रजत पदक मिला। टीम रेड और टीम ग्रीन ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। ट्रायल्स में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चारों टीमों से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन कर संयुक्त टीम तैयार की जाएगी। यह टीम मदुरै (तमिलनाडु) में आयोजित होने वाली सीबीएसई नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन का प्रतिनिधित्व करेगी। इस मौके पर एकेडमिक कोऑर्डिनेटर दीपक मारवा, डॉ.रवि सहोता, सुमित कांबोज, अमित कांबोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed