{"_id":"6813351662dc8690b60868a7","slug":"video-iim-kashipur-12th-convocation-was-held-2025-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"सम्मान पाकर खिले भविष्य के प्रबंधकों के चेहरे, 598 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, दस को पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान पाकर खिले भविष्य के प्रबंधकों के चेहरे, 598 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, दस को पदक
आंखों में उज्ज्वल भविष्य की उम्मीदें, होठों पर मुस्कान और दिल में कई सपने संजोए आईआईएम काशीपुर के विद्यार्थियों ने स्टेज पर जाकर जैसे ही निदेशक प्रोफेसर सोमनाथ चक्रवर्ती के हाथों से डिग्रियां लीं, पूरा परिसर तालियों से गूंज उठता। इस समारोह में अपने बच्चों की हौसला अफजाई करने के लिए उनके परिजन भी मौजूद थे। संस्थान में इस बार अब तक के सर्वाधिक छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गईं। बुधवार की शाम भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर का 12वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि रिलायंस इंडस्ट्रीज के वरिष्ठ सलाहकार आलोक अग्रवाल, आईआईएम के निदेशक एवं डीन (शैक्षणिक) प्रोफेसर सोमनाथ चक्रवर्ती, डीन प्रोफेसर कुणाल के गांगुली व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कर्नल (से.नि) अजय कुमार उपाध्याय ने समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने दीक्षांत अभिभाषण में कहा कि आने वाले समय में कई क्षेत्रों में कॅरिअर के अवसर मिलेंगे और विद्यार्थियों को प्रचुर संभावनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान दस छात्र-छात्राओं को मेडल और डायरेक्टर मेरिट लिस्ट के तहत 24 बच्चों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। साथ ही कुल 598 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई, जिसमें 396 छात्र और 202 छात्राएं शामिल रहीं। वहीं वर्ष 2024 में 438 और वर्ष 2023 में कुल 353 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।