{"_id":"6ae6edc7c33bc31dd90b9035","slug":"body-of-a-nepali-laborer-found-under-suspicious-circumstances-in-the-ladhiya-river-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत: लधिया नदी में संदिग्ध हालात में मिला नेपाली मजदूर का शव, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत: लधिया नदी में संदिग्ध हालात में मिला नेपाली मजदूर का शव, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस
Sun, 01 Nov 2026 01:14 PM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत
Published by: गायत्री जोशी
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:14 PM IST
सार
चंपावत के रीठा साहिब क्षेत्र के मछीयाड़ा में रविवार सुबह लधिया नदी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नेपाली मजदूर का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लधिया नदी में संदिग्ध हालात में मिला नेपाली मजदूर का शव।
विस्तार
चंपावत जिले के रीठा साहिब क्षेत्र के मछीयाड़ा में रविवार सुबह करीब 8:30 बजे एक बच्चे ने लधिया नदी में व्यक्ति का शव पड़ा देखा। उसने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया। साल के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि होशियार सिंह ने बताया कि बच्चे ने नदी में शव देखकर ग्रामीणों को जानकारी दी थी। प्रभारी थानाध्यक्ष डीके सती ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन