{"_id":"6adf92a06fc0525eec004952","slug":"video-congress-president-mallikarjun-kharge-remarks-spark-anger-in-terai-region-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: खरगे की टिप्पणी से तराई में आक्रोश, कांग्रेस का फूंका पुतला; भाजपाई बोले- राजनीति में भाषा की मर्यादा बनाए रखना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: खरगे की टिप्पणी से तराई में आक्रोश, कांग्रेस का फूंका पुतला; भाजपाई बोले- राजनीति में भाषा की मर्यादा बनाए रखना जरूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के प्रति कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भाजपाईयों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला दहन कर उनके बयान की निंदा की गई। सोमवार को रुद्रपुर के डीडी चौक पर भाजपाई एकत्र हुए और विरोध जताया। मेयर विकास शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक दलों के बीच विचारों का मतभेद स्वाभाविक है, लेकिन राजनीतिक विरोध में व्यक्तिगत और पारिवारिक विषयों को निशाना बनाना उचित नहीं है। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना जीवन देश की सेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित किया है। ऐसे में उनके परिवार को लेकर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है। पुतला दहन कार्यक्रम में जिला महामंत्री तरुण दत्ता, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा धीरेंद्र मिश्रा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, जिला विजय तोमर, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।