{"_id":"6b0a7b4cffd480709908921d","slug":"video-227-crore-loan-distributed-to-145-beneficiaries-at-the-fair-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मेले में 145 लाभार्थियों को बांटा 2.27 करोड़ का ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मेले में 145 लाभार्थियों को बांटा 2.27 करोड़ का ऋण
अरविंद कुमार
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:27 PM IST
Link Copied
काशीपुर। ऊधमसिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक एवं सहकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सहकारी क्रय-विक्रय समिति परिसर में वृहद ऋण वितरण मेला हुआ। जिसमें 145 लाभार्थियों को 2.27 करोड़ रुपये का ऋण बांटा गया।
शुक्रवार को आयोजित इस मेले में मुख्य अतिथि बैंक की अध्यक्षा ममता मेहरोत्रा, पीसीयू के पूर्व चेयरमेन राम मेहरोत्रा व उपाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी ने कुल 145 लाभार्थियों को लगभग 2 करोड़ 27 लाख रुपये के ऋण के स्वीकृति पत्र वितरित किए। अध्यक्षा ममता मेहरोत्रा ने कहा कि इस तरह के ऋण मेले ग्रामीण क्षेत्रों की उन्नति व आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने पात्रों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। बैंक उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह चौधरी ने सहकारिता क्षेत्र की उपलब्धियों और बैंक की योजनाओं की जानकारी दी। बैंक के महाप्रबंधक संदीप कुमार ने विभिन्न ऋण योजनाओं के बारे में बताया। वहां बैंक के उप महाप्रबंधक धनराज सिंह नपलचयाल, पूर्व निदेशक अरविन्द सक्सेना, विपिन अरोरा, हरी सिंह यादव, शाखा प्रबंधक प्रदीप सिंह चंदेल, निपेन्द्र सिंह, रोहित गर्ग, मीरा गैरा, संजीव गर्ग, मदन सिंह सैनी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।