Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Tehri News
›
Short Children Film Festival: Made aware to read newspaper and follow the path of truth tehri garhwal News
{"_id":"682d9a6ee408b36d6b0d78e7","slug":"video-short-children-film-festival-made-aware-to-read-newspaper-and-follow-the-path-of-truth-tehri-garhwal-news-2025-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"लघु बाल फिल्म महोत्सव : अखबार पढ़ने और सत्य के मार्ग पर चलने के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लघु बाल फिल्म महोत्सव : अखबार पढ़ने और सत्य के मार्ग पर चलने के लिए किया जागरूक
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जाखणीधार ब्लॉक क्षेत्र के दो स्कूलों में 115 बच्चों को लघु बाल फिल्में दिखाई गई। इस दौरान बच्चों ने कहा कि ऐसी फिल्में उन्हें नई सीख देती हैं, जिन्हें सीखकर वे जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। फिल्म के माध्यम से बच्चों को बताया कि सिर्फ किताबी शिक्षा तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। सामाजिक शिक्षा भी बहुत जरूरी है।राजकीय इंटर कॉलेज अंजनीसैंण में लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने बाल फिल्म महोत्सव में प्रतिभाग किया। फिल्मों के माध्यम से उन्हें सत्य के मार्ग पर चलने, यातायात नियमों का पालन करने, दैनिक जीवन में अच्छे व्यवहार करने और नित्य अखबार पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर अंजनीसैंण में 65 छात्र-छात्राओं ने बाल फिल्में देखी। इसके बाद छात्र-छात्राओं के बीच देखी गई फिल्म से संबंधित क्विज कराई गई, जिसमें जीआईसी अंजनीसैंण के कक्षा 11 ए के महेश, 11 बी की सिमरन, शिवानी व अभिषेक, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर अंजनीसैंण के कक्षा तीन के अरव, 10 की स्नेहा, काजल व कक्षा छह के आदित्य ने पुरस्कार जीते।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।