Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Tehri News
›
Devprayag: Enraged villagers vent their fury over water crisis; stage massive protest against Water Corporation and the government
{"_id":"6a1ebf6709702403450f094a","slug":"video-devprayag-enraged-villagers-vent-their-fury-over-water-crisis-stage-massive-protest-against-water-corporation-and-the-government-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Devprayag: जल संकट से गुस्साए ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, जल निगम और सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Devprayag: जल संकट से गुस्साए ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, जल निगम और सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
देवप्रयाग ब्लॉक गांवों में जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई लाइनों के सूखे रहने से बढ़ते पेयजल संकट पर आक्रोशित ग्राम प्रधानों ने ग्रामीणों के साथ ब्लॉक मुख्यालय हिंडोलाखाल में सरकार व पेयजल विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते प्रदर्शन किया।
मंगलवार को देवप्रयाग ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष शिव सिंह चौहान की अगुवाई में प्रदर्शन करियो ने जल निगम अधिशासी अभियंता देवप्रयाग डी आर बेलवाल को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 09 जून 2026 तक पेयजल समस्या का स्थाई हल नहीं तो वह उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे। ज्ञापन सौंपने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ब्लॉक मुख्यालय से जल संस्थान कार्यालय हिण्डोलाखाल तक क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते जुलूस निकाला।
आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा क्षेत्र के दुरोगी, बिडाकोट, ढुंगी, झल्ड, कनेडी, कनियाडी, जामणीखाल, जोगियाणा, बागी, दियूका, नागचोण्ड, देवलकण्डी, संकुल्ड, थापला, कांडा सारी, स्यूडा, मालू मरोडा, महड, किमखोला,कफल्ड आदि गांवों में जल जीवन मिशन पूरी तरह शोपीस बनकर रह गया है। दावों के उलट धरातल पर नलों में पानी की एक बूंद तक नहीं टपक रही है। ग्रामीणों ने कहा कि आखिर सरकार व प्रशासन को घरों तक पानी पहुंचाने के लिए और कितना समय चाहिए।पूर्व प्रमुख जयपाल पंवार ने कहा कि 45 सौ करोड़ में बिछी जल जीवन मिशन की लाइनों में जलापूर्ति ठप्प पड़ी है। रण सोलीधार में पिछले छह महीने से पानी को तरस रहे है। ग्रामीणों का सारा दिन पानी ढोने में ही बीत रहा है। पिछले 10 वर्षों से जनता को केवल झूठे आश्वासन ही मिल रहे है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।