{"_id":"675ebd042575f8222300c538","slug":"the-roads-of-five-villages-of-thati-budhakedar-patti-are-in-bad-condition-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-110161-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: थाती बूढ़ाकेदार पट्टी के पांच गांवों की सड़क हुई बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: थाती बूढ़ाकेदार पट्टी के पांच गांवों की सड़क हुई बदहाल
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 15 Dec 2024 04:57 PM IST
Link Copied
नई टिहरी। थाती बूढ़ाकेदार पट्टी के पांच गांवों को जोड़ने वाली 12 किमी लंबी सड़क की दुर्दशा ने स्थानीय लोगों की जिंदगी को मुश्किल बना दिया है। बूढ़ाकेदार-विशन-तोली-जखाणा सड़क तोली, विशन, कोट, तितरोणा और जखाणा गांवों को जोड़ती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह सड़क उनके लिए जीवनरेखा है। इसी सड़क से होकर वो बाजार, स्कूल और अस्पताल तक पहुंचते, लेकिन वर्तमान में सड़क की खस्ताहाल स्थिति ने उनकी दिनचर्या को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बूढ़ाकेदार-विशन-तोली-जखाणा रिंग रोड की हालत इतनी खराब है कि जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़क से मलबा भी अब तक पूरी तरह नहीं हटाया है। इससे न केवल वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है, बल्कि पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी गजेंद्र सिंह बगुड़ा, राजेंद्र लेखवार, उम्मेद सिंह, विष्णु प्रसाद ने बताया कि तोली के समीप सड़क पर बड़े-बड़े बने हुए हैं। तोली के समीप आपदा के दौरान सड़क पर गिरा मलबा पूरी तरह से साफ नहीं किया गया, जिससे वहां सड़क काफी संकरी बनी हुई है। वाहनों का संचालन बड़ी मुश्किल से हो पा रहा है। लोगों को हर रोज जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। यदि लोनिवि ने जल्द ही सड़क को दुरुस्त नहीं किया, तो क्षेत्रवासी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
बूढ़ाकेदार-विशन-तोली-जखाणा सड़क पर कोट-तितरोड़ा के बीच पुल निर्माण करना प्रस्तावित है। आपदा से क्षतिग्रस्त सड़क पर अधिकांश स्थानों पर पुश्तों का निर्माण किया जा चुका है। जहां गड्ढे बने हुए है उसे भी जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा -दिनेश चंद्र नौटियाल, ईई लोनिवि घनसाली
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।