{"_id":"6a5e1ee4861ce91793090951","slug":"video-rudraprayagdonate-a-book-plant-a-tree-of-knowledge-dm-vishal-mishra-launched-the-campaign-by-donating-a-book-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं; डीएम विशाल मिश्रा ने पुस्तक दान कर की अभियान की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं; डीएम विशाल मिश्रा ने पुस्तक दान कर की अभियान की शुरुआत
हरेला पर्व के अवसर पर जिले में पर्यावरण संरक्षण के साथ ज्ञान संवर्धन को जोड़ते हुए एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं अभियान शुरू किया गया। सोमवार को जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने स्वयं पुस्तक दान कर अभियान का शुभारंभ किया और जनपदवासियों से इसमें सहभागिता की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि जिस प्रकार हरेला पर पौधारोपण कर प्रकृति को समृद्ध बनाया जाता है, उसी तरह पुस्तक दान कर समाज में ज्ञान का प्रसार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक उपयोगी पुस्तक दान करे तो विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और आम लोगों के लिए ज्ञान का बड़ा भंडार तैयार हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल पुस्तक संग्रह तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में पढ़ने की संस्कृति विकसित करने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक पुस्तकें दान करने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामप्रकाश आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।