{"_id":"6ada1e86aeea7a8941008716","slug":"video-narayan-savitri-seva-trust-honored-meritorious-students-at-atal-utkrisht-government-inter-college-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारायण सावित्री सेवा ट्रस्ट ने अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारायण सावित्री सेवा ट्रस्ट ने अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
रुद्रप्रयाग। श्री नारायण सावित्री सेवा ट्रस्ट की ओर से अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में सुमेरपुर न्याय पंचायत के सात राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को परिषदीय परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
राजकीय इंटर कॉलेज रतूड़ा, इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग, राजकीय इंटर कॉलेज पीड़ा धनपुर, राजकीय इंटर कॉलेज ग्वेफड़, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तूना और भुनका के विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न, सम्मान पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।
ट्रस्ट के संस्थापक एवं सेवानिवृत्त अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा शिव प्रसाद सेमवाल ने बताया कि ट्रस्ट का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के साथ आर्थिक रूप से जरूरतमंद बच्चों की सहायता करना है। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा, प्रधानाचार्य नरेश जमलोकी, दिनेश पांडेय,, शिक्षाविद देवी प्रसाद खाली, कुशलानंद पुरोहित और कलश फाउंडेशन के संस्थापक ओमप्रकाश सेमवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।