फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Rudraprayag Banoli village sadhu murder body found in field police have arrested a suspect

रुद्रप्रयाग: बैनोली गांव में साधु की हत्या से हड़कंप, खेत में मिला शव, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Thu, 22 Oct 2026 07:19 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, जखोली(रुद्रप्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी, जखोली(रुद्रप्रयाग) Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 22 Oct 2026 07:19 PM IST
सार

गांव की कुछ महिलाओं ने खेत में मंदिर के अर्चक महात्मा का शव पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों की ओर से घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
Rudraprayag Banoli village sadhu murder body found in field police have arrested a suspect
साधु की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जखोली ब्लॉक के अंतर्गत बैनोली गांव में एक साधु की हत्या का मामला सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गांव स्थित गुणखेश्वर मंदिर के अर्चक महात्मा का शव खेत में मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान बैनोली सूर्यप्रकाश नौटियाल ने बताया कि गांव की कुछ महिलाओं ने खेत में मंदिर के अर्चक महात्मा का शव पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों की ओर से घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


UK Top News: दलेर मेहंदी विवाद में बोले सीएम, रेखा का किया बचाव, कांग्रेस पर बोला हमला, कैबिनेट में बड़े फैसले
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी विकास पुंडीर ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर अगस्त्यमुनि और रुद्रप्रयाग से पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने शव बरामद कर मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

घटना के बाद से गांव में शोक और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed