{"_id":"6ada06b9bbe9d47653008bcb","slug":"ram-broke-shivas-bow-and-married-sita-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-121741-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: राम ने तोड़ा शिव धनुष, सीता से हुआ विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: राम ने तोड़ा शिव धनुष, सीता से हुआ विवाह
Thu, 22 Oct 2026 06:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 22 Oct 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। नए बस अड्डे पर श्री शक्ति संस्कृति एवं सांस्कृतिक ट्रस्ट की ओर से आयोजित रामलीला में सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। श्रीराम ने शिव धनुष खंडित किया। ठंड के बावजूद दर्शक रामलीला देखने पहुंचे।
रामलीला में राजा जनक ने पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए भगवान शिव के धनुष को उठाकर उसकी प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखी थी। इस स्वयंवर में देश-विदेश के कई राजा शामिल हुए। गुरु विश्वामित्र के साथ भगवान श्रीराम और लक्ष्मण भी स्वयंवर में पहुंचे। कई राजाओं ने शिव धनुष उठाने का प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हो सके। गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर श्रीराम ने धनुष उठाया और प्रत्यंचा चढ़ाने के प्रयास में उसे खंडित कर दिया। इसके बाद राम का सीता के साथ विवाह हुआ। आकाशवाणी होने के बाद रावण को स्वयंवर छोड़कर जाना पड़ा। संवाद