{"_id":"6a0c30ac2b881cb5aa08d41e","slug":"video-kedarnath-pilgrimage-traffic-jams-are-being-reported-between-kakragad-and-kund-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ यात्रा...काकड़ागाड़ से कुंड व सीतापुर से सोनप्रयाग के बीच लग रहा है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ यात्रा...काकड़ागाड़ से कुंड व सीतापुर से सोनप्रयाग के बीच लग रहा है जाम
केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान काकड़ागाड़ से कुंड तक लगातार लग रहे जाम से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। मार्ग सकरा होने के कारण यात्री वाहन इस मार्ग पर हर एक घंटे के बीच फंस रहे हैं। इसी कारण यहां जाम की स्थिति बन रही है। यात्रियों को लंबे इंतजार का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने कुंड से कालीमठ बैंड तक यातायात को वन वे किया हुआ है। इससे तो यातायात सुचारू हो रहा है पर कुंड से काकड़ा के बीच देर शाम तक जाम की स्थिति बनती जा रही है। कांग्रेस के मनरेगा प्रकोष्ठ के राज्य उपाध्यक्ष आलोक बगवाड़ी ने बताया कि एक तरफ सरकार 10 बजे रात्रि के बाद यात्रा बंद कर रही है और दूसरी ओर यात्रा मार्गों पर होटल खाली है। उन्होंने कहा यात्रा मार्ग पर कई जगह मार्ग सिंगल लेन के है। उन्होंने कहा जैसे ही बड़े वाहन या बसें आमने-सामने आ जाती हैं, यातायात प्रभावित हो जाता है और लंबा जाम लग जाता है। उन्होंने कहा कि यात्री घंटो तक जाम में फंस रहे और सीतापुर और सोनप्रयाग में यात्रियों के वाहन फंस रहे है और यात्री को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ऊखीमठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी ने बताया कि इन क्षेत्रो यातायात सुचारू किया जा रहा है और यहां अलग अलग स्थानों पर पुलिस दल तैनात है जो यातायात को सुचारू करने का कार्य कर रहे है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।