फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Shiva both gentle and fierce

केदारनाथ : शिव का सौम्य व रुद्र है रूप

Sat, 24 Oct 2026 07:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 24 Oct 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
Shiva both gentle and fierce
केदारनाथ/फाटा। केदारनाथ धाम में ललित रामदास महाराज के सानिध्य में आयोजित शिव महापुराण कथा में भक्त व तीर्थयात्री कथा श्रवण को पहुंच रहे है। आचार्य दुर्गेश प्रसाद ने कथा वाचन कर श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा बताई। उन्होंने भगवान शिव के रुद्र और सौम्य स्वरूप का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान शिव अपने भक्तों की रक्षा और कल्याण के लिए विभिन्न स्वरूपों में प्रकट होते हैं। उन्होंने केदारपुरी की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि इसी पवित्र भूमि पर भगवान शिव ने भैंसे के रूप में पांडवों को दर्शन दिए थे और उन्हें मोक्ष का मार्ग प्रशस्त किया था। आयोजकों ने बताया आगामी दो नवंबर को पूर्णाहुति के साथ शिव महापुराण कथा का समापन किया जाएगा। इस दौरान राम प्रसाद, राम भरोसे सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed