{"_id":"6783c7f2a7ff7d26af079738","slug":"quarter-final-match-in-gahadkhal-premier-league-from-today-rudraprayag-news-c-52-1-sdrn1031-110551-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: गहड़खाल प्रीमियर लीग में क्वार्टर फाइनल मैच आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: गहड़खाल प्रीमियर लीग में क्वार्टर फाइनल मैच आज से
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बच्छणस्यूं में ग्राम पंचायत नौना-दानकोट में आयोजित गहड़खाल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली आठ टीमें तय हो गई हैं। सोमवार को पहला क्वार्टर फाइनल मैच गहड़ और पीपली और दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच कांडई और डुंग्रा गांव की टीम के बीच खेला जाएगा। रविवार को प्रतियोगिता के अंतिम प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में दानकोट इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तम पुंडीर के 34 और ऋतिक के 27 रनों की मदद से 12 ओवर में 117 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवासू गांव की टीम 64 रन पर आउट हो गई। टीम की तरफ से सूरज ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए। विजेता टीम के उत्तम पुंडीर ने 2 विकेट प्राप्त किए। उन्हें हरफनमौला खेल के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। आयोजन समिति के सचिव संदीप रावत ने बताया कि सोमवार से क्वार्टर फाइनल मैच शुरू होंगे। मौसम ठीक रहा तो बुधवार को सेमीफाइनल मैच और बृहस्पतिवार को फाइनल मैच होगा। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।