फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Due to the fury of Chandrabhaga river embankment broke in Chaudahbigha jollygrant Rishikesh

चंद्रभागा नदी के रौद्र रूप से चौदहबीघा में तटबंध टूटा, लालतप्पड़ में विद्युत लाइनें बही, सौंग नदी उफान पर

Tue, 16 Sep 2025 06:25 PM IST
Renu Saklani रेनू सकलानी
Updated Tue, 16 Sep 2025 06:25 PM IST
Due to the fury of Chandrabhaga river embankment broke in Chaudahbigha jollygrant Rishikesh
लालतप्पड़ क्षेत्र में तेज बहाव के कारण बिजली की बड़ी लाइनों के बहने की सूचना है। वहीं कालूवाला में सौंग नदी पूरे उफान पर है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। सोमवार रातभर हुई बारिश के कारण चंद्रभागा नदी उफान पर आ गई। नदी के उफान पर आने से चौदहबीघा में रामलीला मैदान के पास तटबंध बह गया। इंद्रमणि बडाेनी चौक के पास बने मोटरपुल के ऊपर से पानी गुजरने लगा। वहीं बदरीनाथ और गंगोत्री हाईवे बंद होने से ऋषिकेश का पर्वतीय क्षेत्रों से संपर्क कटा रहा। लगातार हो रही बारिश से कई लोगाें ने जागकर रात गुजारी। सोमवार दिनभर बारिश हो रही थी। रात 9:30 बजे से सुबह 5:45 बजे तक लगातार हो रही बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमक रही थी। लगातार हो रही बारिश के कारण रात 12 बजे के बाद चंद्रभागा नदी का जलस्तर अचानक से बढ़ गया। चंद्रभागा नदी पूरे वेग से बह रही थी। नदी में बोल्डर, सूखी लकड़ी बहकर आ रही थी। वहीं इंद्रमणि बडोनी चौक के पास बने मोटरपुल के नीचे घास पेड़ों की टहनी फंस जाने से पुल के ऊपर से पानी गुजरने लगा। इससे सुबह आवाजाही ठप हो गई। इसी पुल के पास पार्क किए गए कुछ ट्रक पानी में धंस गए। मौके पर फंंसे चालक-परिचालकों को एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाला। नदी के तेज वेग के कारण चौदहबीघा में रामलीला मैदान के पास तटबंध का 400 मीटर हिस्सा बह गया। मंगलवार सुबह सिंचाई विभाग के इंजीनियरों ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त तटंबध की जगह रेत के कट्टे रखवाए, तटबंध का स्थायी निर्माण के लिए पौकलैंड मशीन की मदद से नदी की धारा को बदलने का काम शुरू किया गया। वहीं बदरीनाथ हाईवे पर खारास्रोत के पास पेड़ गिर गया। प्रशासन की ओर से उसे हटवाया गया। नगर पालिका मुनि की रेती की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, पूर्व अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर अधिकारियों से जल्द से जल्द बाढ़ सुरक्षा कार्याें को करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: घाटमपुर में एसीपी बोले- अफवाहों पर न दें ध्यान, तुरंत पुलिस को दें सूचना

16 Sep 2025

कुल्लू: चामुंडा नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने तीमारदारों व मरीजों को किया जागरूक

16 Sep 2025

MSME For Bharat In Noida: जानें टैरिफ की लड़ाई पर क्या बोले गौतमबुद्ध नगर से भाजपा सासंद डॉ. महेश शर्मा

16 Sep 2025

लखनऊ कौशल महोत्सव की वजह से बढ़ी युवाओं की भीड़, कॉल्विन कॉलेज मार्ग पर जाम की स्थिति

16 Sep 2025

VIDEO: मथुरा में एमएसएमई फॉर भारत मंथन...कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण

16 Sep 2025
विज्ञापन

कुटलैहड़: विधायक विवेक शर्मा ने नलबाड़ी में लिया भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा

16 Sep 2025

MP News: मृतक मरीज के परिजनों ने डॉक्टर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कपड़े भी फाड़े; सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल?

16 Sep 2025
विज्ञापन

धर्मांतरण के विरोध में सड़क पर उतरे हिंदू संगठन

16 Sep 2025

सोलन: दुर्गा पब्लिक स्कूल की टीम बनी इंटर स्कूल सीनियर कराटे चैंपियन

16 Sep 2025

अलीगढ़ में एएमयू गेट के पास देर रात स्कूटी सवार युवक को बाइक सवार हमलावरों ने मारी गोली

16 Sep 2025

VIDEO: मथुरा में एमएसएमई फॉर भारत मंथन...दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

16 Sep 2025

बंगाणा: विश्व ओजोन दिवस पर जटहेडी स्कूल में हुए कई कार्यक्रम, निकाली जागरुकता रैली

16 Sep 2025

VIDEO: मथुरा में एमएसएमई फॉर भारत मंथन का हुआ शुभारंभ

16 Sep 2025

Una: वेतन नहीं मिलने से ऊना नगर निगम के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर गए

16 Sep 2025

बिलासपुर: मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की खिलाड़ियों ने भरे सड़क के गड्ढे

16 Sep 2025

कानपुर में ओवरटेक करने पर लोडर चालक व साथियों ने महिलाओं समेत पांच को पीटा

16 Sep 2025

कानपुर: बिना सूचना मेट्रो ने बंद किया दादा नगर मार्ग, आवागमन ठप…राहगीरों को परेशानी

16 Sep 2025

हिसार: कराटे के ट्रायल में 60 से कम किलाेभार वर्ग में अभिमन्यु प्रथम

16 Sep 2025

कानून का सहारा लिया जाएगा, Dhirendra Krishna Shastri High Court में क्यों दायर करेंगे याचिका? Gayaji

16 Sep 2025

पुलिस कार्रवाई करती तो हत्या रोकी जा सकती थी, कमल चौहान के परिजनों ने डीआईजी को साैंपा ज्ञापन

16 Sep 2025

महाकवि भास के नाटक अविमारकम का हुआ मंचन, VIDEO

16 Sep 2025

गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज में चित्रकला का शुभारंभ

16 Sep 2025

VIDEO: घर के बेसमेंट में दो धमाके...उखड़ गए दरवाजे और टूट गईं खिड़कियां, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल

16 Sep 2025

नाहन: पीटीएफ सिरमौर के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने गिरवाईं अपनी प्राथमिकताएं

16 Sep 2025

VIDEO: कान्हा की नगरी में शुरू हुआ एमएसएमई फॉर भारत मंथन, उद्यमी जुटना हुए शुरू

16 Sep 2025

काली मठ में संगीत महोत्सव... भरत शर्मा के गीतों से सजी पहली निशा

16 Sep 2025

अंबाला: जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

16 Sep 2025

रामनगर की रामलीला देख अभिभूत हुए श्रद्धालु, VIDEO

16 Sep 2025

कानपुर ग्रीनपार्क में भारत-ऑस्ट्रेलिया ए के मैच की तैयारियों का निरीक्षण

16 Sep 2025

भिवानी: जमीनी विवाद में जानलेवा हमले में घायल ने तोड़ा दम, परिजनों ने नेशनल हाईवे पर लगाया जाम

16 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed