{"_id":"684c101bb7461822440d1829","slug":"video-parents-staged-a-sit-in-protest-demanding-teachers-in-the-aashram-padhhati-vidyalya-pithoragarh-2025-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: आश्रम पद्धति विद्यालय में शिक्षकों की मांग पर अभिभावकों ने दिया धरना, जनजाति कल्याण आयोग के निदेशक को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: आश्रम पद्धति विद्यालय में शिक्षकों की मांग पर अभिभावकों ने दिया धरना, जनजाति कल्याण आयोग के निदेशक को भेजा ज्ञापन
मुनस्यारी क्षेत्र के अभिभावकों ने आश्रम पद्धति विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती की मांग पर जुलूस निकालते हुए तहसील परिसर में धरना दिया। उन्होंने जनजाति कल्याण आयोग के निदेशक को ज्ञापन भेजकर जल्द शिक्षकों की तैनाती की मांग की। कहा निर्धन परिवारों के बच्चों के लिए खोले गए विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती न होना गंभीर है। बगैर प्रतिस्थानी दो शिक्षकों का स्थानांतरण कर दिया गया है जो गलत है। क्षेत्र के अभिभावक पूर्व प्रधान जगदंबा के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार वतन गुप्ता के माध्यम से जनजाति कल्याण आयोग के निदेशक को ज्ञापन भेजा। इसके बाद अभिभावक धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा निर्धन परिवार के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए आश्रम पद्धति विद्यालय खोला गया है। 94 विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए यहां पांच शिक्षकों की तैनाती थी। दो दिन पूर्व बगैर प्रतिस्थानी दो शिक्षकों का स्थानांतरण कर दिया गया है। ऐसे में शिक्षकों की कमी से विद्यार्थियों का भविष्य संकट में है। इस दौरान उन्होंने शीघ्र शिक्षकों की तैनाती की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा यदि एक जुलाई तक शिक्षकों की तैनाती नहीं हुई तो वे विद्यार्थियों के साथ अनशन शुरू कर देंगे। धरना देने वालों में गौरव जसवाल बजेला, सुंदर राम जौहरी, हरि सिंह, नारायण सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।