{"_id":"6ada4b2090275f54b40d4b7c","slug":"ministerial-staffs-sit-in-continues-for-the-second-day-protest-held-in-support-of-their-demands-pithoragarh-news-c-229-1-cpt1009-145926-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मिनिस्टीरियल कार्मिकों का धरना दूसरे दिन भी जारी, मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मिनिस्टीरियल कार्मिकों का धरना दूसरे दिन भी जारी, मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन
Thu, 22 Oct 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के मिनिस्टीरियल कार्मिकों का धरना-प्रदर्शन बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने सत्र लाभ प्रकरण सहित विभिन्न मामलों में जांच और कार्रवाई की मांग की।
यह प्रदर्शन एसोसिएशन के वरिष्ठ जनपद उपाध्यक्ष लोचन कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में हुआ। कार्मिकों ने सत्र लाभ पर कार्यरत एक शिक्षक को मूल विद्यालय से कार्यमुक्त न करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों पर अशोभनीय नारेबाजी का आरोप भी लगाया गया। कार्मिकों ने इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। कार्यालय के रसोईघर में ताला लगाने और सामान ले जाने के प्रकरण में कार्रवाई न होने पर भी रोष जताया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। यहां मिनिस्टीरियल फेडरेशन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, जिला महामंत्री जीवन चंद्र ओली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल सिंह नेगी, मिंटू सिंह राणा, कैलाश नाथ महंत, एलएम चतुर्वेदी, भूपेश देव, अशोक फर्त्याल, गौरव जुकरिया, लोकेश जोशी, ललित मोहन भट्ट आदि मौजूद थे।