{"_id":"6ada4abbac06be48e506cae9","slug":"man-who-swindled-738-lakh-arrested-from-madhya-pradesh-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-148188-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 7.38 लाख ठगने वाला मध्य प्रदेश से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 7.38 लाख ठगने वाला मध्य प्रदेश से गिरफ्तार
Thu, 22 Oct 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर धन दोगुना करने का लालच देकर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठग ने नगर के एक व्यक्ति को अपने झांसे में लेकर उससे 7.38 लाख की ठगी कर ली। पुलिस ने आरोपी को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है।
मामले के अनुसार, बीते 16 जनवरी को नगर निवासी विशाल भट्ट ने पुलिस को तहरीर दी। उसने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उन्हें बेहद कम समय में धन दोगुना करने का लालच दिया। वह इस लालच में आ गए और उन्होंने संबंधित के खाते में 7,38,881 रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब उसका फोन बंद आया तो उन्हें साइबर ठगी का अहसास हुआ।
तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो इसमें ग्राम भड़रा, थाना अतरैला, जिला रीवा, मध्य प्रदेश निवासी अभिषेक तिवारी का नाम प्रकाश में आया जिसके खाते में साइबर ठगी की रकम गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। आरोपी न्यायालय में पेश होने से बचने के लिए फरार चल रहा था। टीम ने उसकी लोकेशन खंगाली तो वह मध्य प्रदेश में मिली। टीम ने आरोपी को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने कहा कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।