{"_id":"6ac5f00b46f16da9930f943c","slug":"video-outsourced-nursing-officers-staged-a-protest-demanding-equal-pay-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आउटसोर्स नर्सिंग अधिकारियों ने समान वेतन की मांग पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आउटसोर्स नर्सिंग अधिकारियों ने समान वेतन की मांग पर किया प्रदर्शन
अरविंद कुमार
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:38 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़। मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित बेस अस्पताल में आउटसोर्स पर तैनात नर्सिंग अधिकारियों ने समान वेतन, नियमितीकरण, ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द समस्याओं का समाधान न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।
बेस अस्पताल में नर्सिंग अधिकारियों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि पिछले सात सालों से अब तब वेतन में एक रुपये की भी वृद्धि नहीं की गई है। महंगाई के इस दौर में उनके लिए बेहद कम मानदेय पर घर चलाना मुश्किल हो रहा है। कंपनी की तरफ से बोनस, टीए-डीए, एचआरए, ग्रेजुएटी तो काटी जाती है लेकिन भुगतान नहीं किया जाता है। सभी ने जल्द इन समस्याओं के समाधान की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे कार्य बहिष्कार शुरू कर देंगे। प्रदर्शन करने वालों में राकेश धोनी, निर्मला नेगी, दीपक टम्टा, हिमांशु जोशी, चेतन पंत, कविता भंडारी, किरन, नेहा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।