{"_id":"6909c33a2d1b65337e09e3d4","slug":"video-demand-to-deploy-108-ambulance-in-dewalthal-pithoragarh-2025-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: देवलथल में 108 एंबुलेंस तैनात करने की मांग, कलक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: देवलथल में 108 एंबुलेंस तैनात करने की मांग, कलक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई
पिथौरागढ़ के देवलथल क्षेत्र के लोगों ने 108 एंबुलेंस की तैनाती की मांग की है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान एंबुलेंस तैनाती के निर्देश जारी हुए थे। करीब दो महीने बाद भी निर्देश पर अमल नहीं हो सका है। क्षेत्र के मरीजों को निजी वाहन बुक कराकर अस्पताल पहुंचाना पड़ रहा है। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम आशीष भटगांई की अध्यक्षता में जनसुनवाई हुई। इस दौरान 40 शिकायतें दर्ज हुईं। देवलथल के पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार सहित क्षेत्र के अन्य लोगों ने 108 एंबुलेंस की तैनाती की मांग की। उन्होंने कहा कि बीते आठ सितंबर को हुई जनसुनवाई के दौरान तत्कालीन डीएम ने एंबुलेंस की तैनाती के निर्देश जारी किए थे जो अब तक हवाई साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के 25 गांवों के मरीजों और गर्भवतियों को वाहन बुक कराकर अस्पताल पहुंचाना पड़ रहा है। उन्होंने क्षेत्र की बदहाल सड़कों के सुधारीकरण की भी मांग की। डीएम ने जनसुनवाई में उठीं शिकायतों का शीघ्र समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। डीएम ने कहा कि शिकायतों का समय पर समाधान नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।