{"_id":"6ab6b0e97683444412068f77","slug":"video-child-development-minister-rekha-arya-launched-the-campaign-by-lighting-a-lamp-at-the-bagraili-anganwadi-centre-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आंबनबाड़ी केंद्र बगरैली में दीप जलाकर किया अभियान का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आंबनबाड़ी केंद्र बगरैली में दीप जलाकर किया अभियान का शुभारंभ
अरविंद कुमार
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:05 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के बिण विकासखंड के आंगनबाड़ी केंद्र बगरैली से प्रदेश में आंगन का मिलन अभियान का आगाज हुआ। बाल विकास मंत्री ने दीप जलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। वहीं लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट भेंट करने के साथ गर्भवतियों की गोदभराई की गई।
बाल विकास और जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल पोषण और प्रारंभिक शिक्षा का केंद्र ही नहीं बल्कि माताओं, बहनों और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सरकार का संकल्प है कि इन योजनाओं का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि आंगन का मिलन अभियान के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के तहत माताओं, बहनों, बच्चों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को मौके पर योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। 25 सितंबर से सात अक्तूबर तक प्रदेश के 20,067 आंगनबाड़ी केंद्रों में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता, सहायिकाएं औ सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके समर्पण और उत्कृष्ट कार्य को प्रोत्साहित करना सरकार की प्राथमिकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।