{"_id":"6ab25df2fa6e82711c074d38","slug":"video-village-heads-protest-in-pauri-over-ten-point-demands-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"पौड़ी में दस सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी में दस सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों का प्रदर्शन
ग्राम प्रधानों ने स्वास्थ्य व जीवन बीमा, न्यूनतम 20 हजार रुपये मानदेय और वीबीजीरामजी योजना में श्रमिकों की उपस्थिति पूरी तरह ऑफलाइन करने समेत दस सूत्रीय मांगों को लेकर विकास भवन परिसर में प्रदर्शन किया। जनपद के 15 विकासखंडों से करीब डेढ़ से दो सौ ग्राम प्रधान कंडोलिया चौक पर जुटे और नारेबाजी करते हुए विकास भवन तक रैली निकाली। प्रधानों ने सीडीओ के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा और पहाड़ी दालों की एक टोकरी उपहार स्वरूप भेजी। ग्राम प्रधानों ने कहा कि पूर्व में ब्लॉक कार्यालयों में आंदोलन के बावजूद मांगों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने मांगें जल्द पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।