{"_id":"6ab51fb455e367f55f03a575","slug":"student-union-election-fever-heats-up-in-uphrainkhal-and-thalisain-pauri-news-c-51-1-pri1001-115829-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: उफरैंखाल और थलीसैंण में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: उफरैंखाल और थलीसैंण में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी तेज
Thu, 24 Sep 2026 06:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 24 Sep 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
सभी पदों पर एनएसयूआई व एबीवीपी के बीच होगा सीधा मुकाबला
पौड़ी। राजकीय महाविद्यालय उफरैंखाल व पीजी काॅलेज थलीसैंण में छात्रसंघ चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। यहां अध्यक्ष, सचिव सहित छह-छह पदों पर 12-12 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। सभी पदों पर एनएसयूआई व एबीवीपी के बीच सीधा
मुकाबला होगा। उफरैंखाल में अध्यक्ष पर एनएसयूआई की पिंकी व एबीवीपी की अंजलि के बीच चुनावी जंग होगी। पीजी कालेज थलीसैंण में एनएसयूआई की पूनम व एबीवीपी की मानसी के बीच मुकाबला होगा।
राजकीय महाविद्यालय उफरैंखाल व पीजी कालेज थलीसैंण में छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष सहित छह-छह पदों पर प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। महाविद्यालय उफरैंखाल के चुनाव अधिकारी डाॅ. सतीश चंद्र जोशी ने बताया कि छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की पिंकी व एबीवीपी की अंजलि, सचिव पद पर एनएसयूआई के पंकज सिंह व एबीवीपी की तृप्ति, उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की नीलम व एबीवीपी की कवित ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की बरखा व एबीवीपी की नेहा, सह-सचिव पद पर एनएसयूआई की पार्वती व एबीवीपी की सुंदरी, विवि प्रतिनिधि पद पर एनएसयूआई की अनीता व एबीवीपी के दीपक सिंह ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
पीजी काॅलेज थलीसैंण के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. विकास प्रताप सिंह ने बताया कि छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की पूनम व एबीवीपी की मानसी, सचिव पद पर एनएसयूआई के बॉबी रावत व एबीवीपी के कोमल नेगी, उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की संजना व एबीवीपी के वीरेंद्र सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसके अलावा सह-सचिव पद पर एनएसयूआई की ज्योति व एबीवीपी की नीलम, कोषाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की प्रेरणा व एबीवीपी की रिंकी, विवि प्रतिनिधि पद पर एनएसयूआई की दिनेश्वरी व एबीवीपी के वसुदेव सिंह ने नामांकन किया है।