Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pauri News
›
Srinagar: Shri Krishna Janmotsav celebrated with great enthusiasm at St. Theresa School and Saraswati Shishu Vidya Mandir
{"_id":"6a997d8294707de1f104d8af","slug":"video-srinagar-shri-krishna-janmotsav-celebrated-with-great-enthusiasm-at-st-theresa-school-and-saraswati-shishu-vidya-mandir-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर: सेंट थेरेसा स्कूल और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में उल्लास के साथ मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर: सेंट थेरेसा स्कूल और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में उल्लास के साथ मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
शहर के सेंट थेरेसा स्कूल और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण के आकर्षक स्वरूप में सजे नजर आए। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।विद्यालयों में भक्ति गीत, नृत्य और श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों के मंच पर पहुंचते ही परिसर तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रमों के दौरान विद्यालय परिसर में भक्तिमय और उत्सवी माहौल बना रहा।सेंट थेरेसा स्कूल में विद्यालय के प्रबंधक रेव. फादर जॉनसन वीसी और प्रधानाचार्या सिस्टर एंसी उक्केन ने विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेम, सत्य, करुणा, शांति और सदाचार की प्रेरणा लेने का संदेश दिया। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।