Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pauri News
›
Srinagar: Local residents in Ward-40 of the Municipal Corporation area express outrage over the trenching ground and stage a protest
{"_id":"6a107945a5f0f51e800747aa","slug":"video-srinagar-local-residents-in-ward-40-of-the-municipal-corporation-area-express-outrage-over-the-trenching-ground-and-stage-a-protest-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Srinagar: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-40 में ट्रंचिंग ग्राउंड को लेकर स्थानीय लोगों आक्रोश, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-40 में ट्रंचिंग ग्राउंड को लेकर स्थानीय लोगों आक्रोश, किया प्रदर्शन
श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-40 में स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को वार्ड पार्षद संदीप रावत के नेतृत्व में बिलकेदार और गिरगांव क्षेत्र के लोगों ने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि ट्रंचिंग ग्राउंड में मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है, जिससे क्षेत्रवासियों का जीवन प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले करीब एक महीने से ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर में लगातार आग सुलग रही है। आग से उठने वाला जहरीला धुआं आस-पास के इलाकों तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत और अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का खतरा बना हुआ है। लोगों ने आरोप लगाया कि कूड़ा ढोने वाले डंप ट्रकों से सड़क पर भी कचरा बिखर रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध का माहौल बना हुआ है। गिरगांव निवासी पूनम ने बताया कि अप्रैल माह में क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मेयर से वार्ता हुई थी। उस दौरान पानी का टैंकर भेजकर आग बुझाने और व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि धुएं के कारण बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।वहीं स्थानीय निवासी मनमोहन सिंह नेगी ने कहा कि क्षेत्रवासी शुरू से ही इस डंपिंग जोन का विरोध करते आ रहे हैं। उनका कहना है कि ट्रंचिंग ग्राउंड के कारण आसपास के पेयजल स्रोत भी प्रभावित हो रहे हैं। इसके अलावा क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं की भी कमी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने लोगों की समस्याएं कम करने के बजाय नई परेशानियां खड़ी कर दी हैं। सुशीला देवी ने कहा कि ट्रंचिंग ग्राउंड अब क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी समस्या बन चुका है। उन्होंने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान निकालने की मांग की।
नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त रविराज सिंह बंगारी ने बताया कि कूड़े में लगी आग बुझाने के लिए नगर निगम की ओर से प्रतिदिन पानी का टैंकर भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के कूड़ वाहन ढककर भेजे जाते हैं, इसलिए सड़क पर कूड़ा फैलने की संभावना कम है। बावजूद इसके यदि कहीं ऐसी समस्या सामने आ रही है तो उसका समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।