{"_id":"6af92c549d6c29963d09091f","slug":"accident-in-srinagar-scooter-falls-into-gorge-at-chamdhar-sliding-zone-one-person-dead-another-injured-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में हादसा: फरासू के पास चमधार स्लाइडिंग जोन में स्कूटी खाई में गिरी, एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में हादसा: फरासू के पास चमधार स्लाइडिंग जोन में स्कूटी खाई में गिरी, एक की मौत, दूसरा घायल
Sun, 15 Nov 2026 09:24 AM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 15 Nov 2026 09:24 AM IST
सार
पुलिस को चमधार स्लाइडिंग जोन के पास दोपहिया वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। इसके बाद गहरी खाई में रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
श्रीनगर में हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चमधार स्लाइडिंग जोन के पास शनिवार देर रात एक स्कूटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, चमधार स्लाइडिंग जोन के पास दोपहिया वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। इसके बाद गहरी खाई में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला, जबकि दूसरा प्रथम दृष्टया मृत पाया गया। दोनों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दूसरे व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कोटद्वार: घास काट रही महिला पर दो भालुओं ने हमला कर किया बुरी तरह जख्मी, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत
विज्ञापन
पुलिस ने स्कूटी नंबर के आधार पर दोनों व्यक्तियों की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन फिलहाल उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। दोनों के पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस स्कूटी नंबर के आधार पर दोबारा पहचान करने के प्रयास में जुटी है।
