Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pauri News
›
Srinagar: Congress takes an aggressive stance, demanding justice in the Ankita Bhandari murder case
{"_id":"6ad0e035eca8d3d133072481","slug":"video-srinagar-congress-takes-an-aggressive-stance-demanding-justice-in-the-ankita-bhandari-murder-case-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस आक्रामक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस आक्रामक
अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस आक्रामक हो गई है। देवप्रयाग जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उत्तम असवाल और पौड़ी जिलाध्यक्ष विनोद सिंह नेगी ने अलग-अलग स्थानों पर पत्रकार वार्ता कर भाजपा सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि चार साल बीत जाने के बाद भी मामले से जुड़े कई अहम सवालों के जवाब नहीं मिले हैं और कथित वीआईपी की भूमिका पर स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं है।उत्तम असवाल ने कीर्तिनगर के नैथाणा पुल के समीप एक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सीबीआई जांच के बाद भी वीआईपी की भूमिका को लेकर पारदर्शिता नहीं बरती गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अंकिता के माता-पिता ने कथित वीआईपी के नाम सामने रखे, लेकिन इन आरोपों पर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है और इस पर सरकार ने चुप्पी साध रखी है। अंकिता के फोन की रिकॉर्डिंग और अन्य तथ्यों को लेकर भी संशय बना हुआ है।
वहीं महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय श्रीनगर में पौड़ी जिलाध्यक्ष विनोद सिंह नेगी ने कहा कि अंकिता हत्याकांड का जिक्र आते ही उत्तराखंड के लोगों की आंखें नम हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा के दावे करती है, लेकिन जनता के मन में आज भी कई अनसुलझे सवाल हैं। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार को इन सवालों पर अपना पक्ष स्पष्ट करना होगा। कांग्रेस ने ऐलान किया है कि अंकिता को न्याय दिलाने के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।