फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The audience became emotional while watching the enactment of Ram's exile.

Pauri News: राम वनवास का मंचन देख भावुक हुए दर्शक

Thu, 15 Oct 2026 07:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 15 Oct 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
The audience became emotional while watching the enactment of Ram's exile.
फोटो
विज्ञापन


श्रीनगर। श्री आदर्श रामलीला समिति की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित 127वें रामलीला मंचन के चौथे दिन बुधवार को राम वनवास की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। कैकेयी की भूमिका में पंकज बडोनी और राजा दशरथ के किरदार में डॉ. सुदेश जुगरान ने शानदार अभिनय कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

लीला में मंथरा के बहकावे में आकर कैकेयी द्वारा राजा दशरथ से राम के लिए 14 वर्ष का वनवास और भरत के लिए राजगद्दी मांगने का प्रसंग दिखाया गया। राम, लक्ष्मण और सीता के वन प्रस्थान के दृश्यों ने दर्शकों को भावुक कर दिया। इस बार सीता की भूमिका बाल कलाकार आरुषि डोभाल ने निभाई। सीता का किरदार निभाने वाली कुमुध अपने दादाजी के निधन के कारण मंचन में शामिल नहीं हो सकीं। ऐसे में आरुषि ने महज चार दिन की रिहर्सल के बाद भूमिका निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। मंचन में गुरु वशिष्ठ की मनीष बडोनी, सुमंत की बुद्धिबल्लभ उनियाल, मंथरा की पुरण सिंह, कौशल्या की गीता नेगी और सुमित्रा की भूमिका कांता ने निभाई। पार्श्व गायन में वसुधा गौतम, प्रिया ठक्कर, अनामिका और तनिष्का ने सहयोग दिया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष देवेंद्र मणि मिश्रा, सचिव हिमांशु अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed