Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pauri News
›
Pauri:CM Dhami arrives in Srinagar Garhwal; inaugurates and lays foundation stones for development projects
{"_id":"6ae5980988ce95887f0ec9d8","slug":"video-pauricm-dhami-arrives-in-srinagar-garhwal-inaugurates-and-lays-foundation-stones-for-development-projects-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर गढ़वाल के दौरे पर पहुंचे सीएम धामी, विकास कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर गढ़वाल के दौरे पर पहुंचे सीएम धामी, विकास कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास
नगर निगम श्रीनगर गढ़वाल के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में करीब 9.13 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास, शुभारंभ और भूमिपूजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इससे शहर में कूड़ा निस्तारण, पार्कों के सौंदर्यीकरण, यातायात और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।
इन विकास कार्यों के लिए नगर निगम की महापौर आरती भंडारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था। नगर निगम के अंतर्गत कुल ₹9,13,26,701 की अनुमानित लागत से विभिन्न योजनाओं को शामिल किया गया है।
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत ₹6,24,42,187 की लागत से निर्मित म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग एंड डिस्पोजल फैसिलिटी (सैनिटरी लैंडफिल) का लोकार्पण किया गया। वहीं, स्व. रणजीत सिंह भंडारी वाटिका में ₹88,33,000 की लागत से बनने वाले प्रथम रेन वाटर हार्वेस्टिंग पार्क का शिलान्यास किया गया।
शहरवासियों की सुविधा के लिए ₹22,48,514 की लागत से नगरीय सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया गया। वार्ड संख्या दो सेम गांव में प्रेम बाबा जी के आश्रम से सेम मोड़ तक ₹22,51,000 की लागत से मार्ग पक्कीकरण एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
इसके अलावा ₹10,95,000 की लागत से निर्मित लक्ष्मीनारायण पार्क का लोकार्पण, ₹9,50,000 की लागत से स्थापित ईवी चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण तथा हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय परिसर में स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर ₹3,35,000 की लागत से निर्मित शेड का लोकार्पण किया गया।
श्रीनगर गोला बाजार स्थित पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए ₹1,31,72,000 की लागत से भूमि पूजन भी किया गया। नगर निगम के इन विकास कार्यों से शहर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।