{"_id":"6ae581462ea64a26b100428a","slug":"video-security-arrangements-tightened-in-srinagar-for-cm-dhami-visit-barricading-set-up-on-roads-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीएम धामी के दौरे को लेकर श्रीनगर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, मार्गों पर बैरिकेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम धामी के दौरे को लेकर श्रीनगर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, मार्गों पर बैरिकेडिंग
Renu Saklani
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:18 AM IST
Link Copied
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शनिवार को श्रीनगर दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। उनके आगमन को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है। इसके तहत आंतरिक मार्गों पर बैरिकेडिंग की जा रही है, ताकि आवागमन को व्यवस्थित रखने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके। मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान श्रीयंत्र टापू में नगर निगम की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह रोडवेज बस अड्डे से रामलीला मैदान तक आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है।
दौरे के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखना भी पुलिस के सामने चुनौती रहेगी। इसके लिए शहर के प्रमुख मार्गों और कार्यक्रम स्थलों के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है, जिससे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान आम लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो। सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।