{"_id":"6b07df365870a9cc2c0b44ae","slug":"video-traditional-handicrafts-and-indigenous-products-in-full-swing-at-saras-mela-haldwani-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी: सरस मेले में पारंपरिक हस्तशिल्प और स्वदेशी उत्पादों की धूम, काशीपुर के फरमूद अहमद का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी: सरस मेले में पारंपरिक हस्तशिल्प और स्वदेशी उत्पादों की धूम, काशीपुर के फरमूद अहमद का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र
हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित सरस मेले में पारंपरिक हस्तशिल्प और स्वदेशी उत्पादों की धूम मची हुई है। मेले में काशीपुर से आए दुकानदार फरमूद अहमद का स्टॉल लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है जहां हाथ की पारंपरिक कारीगरी से तैयार कपड़ों की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है।
दुकानदार फरमूद अहमद ने बताया कि उनका परिवार पीढ़ी दर पीढ़ी राजस्थानी प्रिंट और हाथ की ठप्पा छपाई (ब्लॉक प्रिंटिंग) का काम करता आ रहा है। वह स्वयं अपने हाथों से कपड़ों पर प्रिंटिंग करते हैं और वर्षों के अनुभव के कारण अब उनके उत्पादों की फिनिशिंग बेहद बारीक और आकर्षक आती है।
गर्मी में ठंडक और सर्दी में गर्माहट देते हैं स्टॉल
स्टॉल की सबसे बड़ी खासियत यहां मौजूद कॉटन और सिल्क के मिश्रण से बने खास स्टॉल और शॉल हैं। फरमूद अहमद के अनुसार, ये स्टॉल हर मौसम के अनुकूल हैं। गर्मियों में शरीर को ठंडक का अहसास कराते हैं जबकि सर्दियों में गर्माहट देते हैं। वह पिछले दो वर्षों से विशेष रूप से स्टॉल तैयार करने का काम कर रहे हैं।
550 रुपये तक की रेंज, लोगों का मिल रहा जबरदस्त रुझान
मेले में आए ग्राहकों को यहां राजस्थानी प्रिंट के कॉटन कपड़े और स्टॉल काफी पसंद आ रहे हैं। कीमतों की बात करें तो साइज के हिसाब से इनके दाम 550 रुपये तक की किफायती रेंज में रखे गए हैं। फरमूद अहमद कहते हैं कि हल्द्वानी के
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।