{"_id":"696f37234cebdc5d1007fdbb","slug":"video-the-forest-department-has-reclaimed-58-hectares-of-land-from-encroachers-2026-01-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ramnagar: अतिक्रमणकारियों के कब्जे से वन विभाग ने खाली कराई 58 हेक्टेयर भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramnagar: अतिक्रमणकारियों के कब्जे से वन विभाग ने खाली कराई 58 हेक्टेयर भूमि
गायत्री जोशी
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:34 PM IST
Link Copied
रामनगर में तराई पश्चिमी वनप्रभाग की रामनगर रेंज स्थित जुड़का बिट से वनविभाग की टीम ने अतिक्रमणकारियों के कब्जे से 58 हैक्टेयर भूमि को मुक्त कराया है।अतिक्रमणकारी इस भूमि पर कब्जा कर लंबे समय से खेती कर रहे थे। टीम ने खेती को जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से पाटने दिया है। साथ ही तारबाड़ और फेंसिंग कर कब्जे में ले लिया है। तराई पश्चिमी वनप्रभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्या ने बताया कि विगत वर्ष भी रामनगर रेंज की जुड़का बिट से 200 हैक्टेयर भूमि को कब्जेदारों से मुक्त कराया गया था। जिसके बाद विगत कुछ माह पूर्व जुड़का क्षेत्र से कब्जा हटाने के लिए सर्वे का कार्य किया गया था। सर्वे का कार्य पूरा होने के बाद सोमवार को वनविभाग की टीम ने जुड़का क्षेत्र से 58 हेक्टेयर भूमि को जेसीबी व ट्रेक्टर की मद्द से पाट दिया है। साथ ही भूमि को अपने कब्जे में ले लिया है। वन विभाग की भूमि पर कब्जा हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।