{"_id":"6adb8acfef10cefaa00ada6f","slug":"video-kumaon-dwar-festival-begins-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: कुमाऊं द्वार महोत्सव का शुभांरभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं द्वार महोत्सव सीजन-4 का शुक्रवार को धूमधाम के साथ शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा और मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पहले दिन पद्मश्री जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण सहित लोक कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। नई दिशाएं संस्था ने दलनायक किशन लाल के नेतृत्व में वंदना की। संगीता सोनल ने ओ भाना तेरी छुड़क्याली दाथुली का बाजी... प्रस्तुत किया। अमित बाबू गोस्वामी, किरन चोपड़ा और कैलाश कुमार ने भी गायकी की। प्रीतम भरतवाण ने सरुली मेरो जिया लगी रे..., तेरी रौंत्याली मुखुड़ी मां... और बिंदुली... समेत गीतों व जागरों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कैड़ा ने कहा कि ऐसे आयोजन संस्कृति के संरक्षण के लिए जरूरी हैं। गोविंद दिगारी और खुशी जोशी ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य लोक कलाकारों को मंच देना है।
शनिवार को दोपहर तीन बजे से लोकगायन व उत्तराखंडी व्यंजन प्रतियोगिताएं होंगी। सोरघाटी की हिलजात्रा के साथ सुरेश राजन, आशा नेगी, अनिल रावत, बेबी प्रियंका, विक्की आर्या, सत्येंद्र गंगोला और भगवती दनपुरिया प्रस्तुति देंगे। रितु लोहिया, नैतिक कुमार और जानकी रावत की प्रस्तुतियां भी होंगी। कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया मुख्य अतिथि होंगे। रविवार को मैथिली ठाकुर प्रस्तुति देंगी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।