{"_id":"6ad30a9cd290d28e2c0b521c","slug":"video-candle-march-in-krishnapur-nainital-amid-20-day-protest-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"नैनीताल: 20 दिन से जारी आंदोलन के बीच कृष्णापुर में कैंडल मार्च, 'रोड नहीं तो वोट नहीं' की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल: 20 दिन से जारी आंदोलन के बीच कृष्णापुर में कैंडल मार्च, 'रोड नहीं तो वोट नहीं' की गूंज
नैनीताल के वीरभट्टी मार्ग को जीआईसी मार्ग से जोड़ने की मांग कर रहे कृष्णापुर के निवासियों ने आंदोलन के 20वें दिन विशाल कैंडल मार्च निकाला। रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे के साथ निकाले गए जुलूस में युवाओं के साथ ही बच्चे, बुजुर्ग एवं महिलाओं ने प्रतिभाग किया। चेतावनी दी कि क्षेत्रवासियों ने कैंडल जुलूस के साथ अपने इरादों को जाहिर कर दिया है। यदि समस्या का शीघ्र हल नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
बता दें कि शुक्रवार को भी कृष्णापुर के लोग तल्लीताल डांठ स्थित आंदोलन स्थल में डटे रहे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शाम पांच बजे क्षेत्र के लोगों ने कैंडल जुलूस निकाला, जो तल्लीताल से मॉलरोड होते हुए मल्लीताल पहुंचा। जुलूस में शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। बैनर के साथ जुलूस में रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे भी लगाए गए। आंदोलनकारियों का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से उन्हें बार-बार आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हो रहा है। 17 अक्तूबर तक भू वैज्ञानिकों की ओर से क्षेत्र का निरीक्षण प्रस्तावित है। शहरी विकास मंत्री की ओर से भी क्षेत्रवासियों को विशेषज्ञों से बात कराने को कहा है। चेतावनी दी कि यदि समस्या का हल नहीं हुआ तो वृहद आंदोलन होगा। इस दौरान सभासद सुरेंद्र कुमार, पूर्व सभासद कैलाश रौतेला, डीएन भट्ट, दीपेश भट्ट, एसके जोशी, दिनेश भट्ट, राजेश कुमार, कांता गोस्वामी, नंदा बल्लभ, यशस्वी, दीपक खुल्बे, एहसान खान आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।