{"_id":"6ad3dca393ac211cfe010e15","slug":"power-remained-out-for-six-hours-in-several-areas-of-haldwani-haldwani-news-c-337-1-shld1032-137942-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: हल्द्वानी के कई इलाकों में छह घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: हल्द्वानी के कई इलाकों में छह घंटे गुल रही बिजली
Sun, 18 Oct 2026 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। बिजली लाइनों और उपकेंद्रों में अनुरक्षण कार्य के चलते हल्द्वानी और आसपास के कई क्षेत्रों में शनिवार को आपूर्ति बाधित रही। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अनुसार, पिटकुल की ओर से 220 केवी उपकेंद्र कमलुवागांजा और 132 केवी उपकेंद्र काठगोदाम में अनुरक्षण कार्य प्रस्तावित है। इसके चलते संबंधित 33 केवी लाइनों के बंद रहने से कई उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही और करीब 50 हजार से अधिक आबादी वाले इलाकों में छह घंटे इंतजार करना पड़ा।
कालाढूंगी चौराहा उपकेंद्र से जुड़े बरेली रोड, आजाद नगर, रामपुर रोड, बाजार, नैनीताल रोड, स्टेशन रोड, केडी रोड और गांधीनगर क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। तेरह बीघा उपकेंद्र से धान मिल, उत्तर उजाला और नई बस्ती क्षेत्रों के अलावा काठगोदाम के हाइडिल गेट उपकेंद्र से मुखानी, टाउन-1, टाउन-2, टाउन-3 और हाइडिल कॉलोनी क्षेत्र, एचएमटी रानीबाग उपकेंद्र से गायत्री नगर, शीशमहल और भुजियाघाट क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
गौलापार में भी कई इलाकों में बिजली शाम पांच बजे ही आयी। गौलापार उपकेंद्र से नलकूप, दानीबंगर, कालीचौड़, स्टेडियम और 28-एमएलडी क्षेत्र, सुभाष नगर उपकेंद्र से सेंट पॉल्स, नवाबी रोड, राजपुरा और आसपास और शीशमहल जीआईएस उपकेंद्र से एमईएस, कॉलटैक्स, दो नहरिया, नया आवास विकास और हाइडिल गेट क्षेत्र में भी अनुरक्षण कार्य के चलते आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता नगर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि बिजली लाइनों का काम चल रहा है, उपभोक्ताओं को इस संबंध में पहले से सूचित किया गया है।
हल्द्वानी में 50 हजार की आबादी को पेयजल संकट
हल्द्वानी। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से शहर के कई इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है। शनिवार को बिजली के फीडर बंद होने से 10 से 12 ट्यूबवेल काम नहीं कर पाए। इससे करीब 50 हजार की आबादी को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
पिटकुल ने दीपावली के मद्देनजर बिजलीघरों के रखरखाव के लिए शटडाउन का शेड्यूल जारी किया था। शहर के बेलबाबा, खन्ना फार्म, जजफार्म और तल्ली हल्द्वानी में फीडर बंद कर दिए गए। सुशीला तिवारी अस्पताल, बरेली रोड, रामपुर रोड और नैनीताल रोड भी प्रभावित हुए। गांधी नगर, मुखानी, आवास विकास सहित अन्य कई क्षेत्रों में भी पानी की आपूर्ति बाधित रही।