{"_id":"6acdce753cad367b1c01d2b0","slug":"video-bjp-mahila-morcha-burns-effigy-of-congress-in-haldwani-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका कांग्रेस का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका कांग्रेस का पुतला
छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में भाजपा महिला मोर्चा नैनीताल ने रविवार को बुद्ध पार्क में प्रदर्शन कर कांग्रेस का पुतला फूंका। जिला अध्यक्ष कंचन उप्रेती की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन में महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्राओं के सम्मान और सुरक्षा का मुद्दा उठाया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद आंगोमचा बिमोल पर छात्राओं से छेड़खानी के आरोप के बावजूद राहुल गांधी समेत कांग्रेस के नेता उनके साथ खड़े हैं। महिला मोर्चा ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े मामले पर कांग्रेस का रवैया महिलाओं के सम्मान के प्रति उसकी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि देशभर की महिलाओं की नजर इस मामले पर हैं और छात्राओं के अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में दायित्वधारी रेनू अधिकारी, प्रदेश प्रवक्ता कल्पना बोरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूनम जोशी, जिला महामंत्री राशि जैन, आभा गोस्वामी, गुंजन सडाना,बसंती मेहरा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।