{"_id":"677d5cfff6ef58eeff096716","slug":"volunteers-should-imbibe-the-objectives-of-nss-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-588600-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: एनएसएस के उद्देश्यों को आत्मसात करें स्वयंसेवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: एनएसएस के उद्देश्यों को आत्मसात करें स्वयंसेवी
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत जीजीआईसी घमंडपुर के एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन विभिन्न गतिविधियां हुईं। वहीं, एसजीआरआर इंटर काॅलेज दिउला पौखाल गढ़वाल का सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन मंगलवार को हुआ।
आर्य कन्या इंटर काॅलेज में पांचवें दिन का उद्घाटन भाबर गैस एजेंसी के प्रबंधक कैलाश अधिकारी ने किया। उन्होंने स्वयंसेवियों को एनएसएस के उद्देश्यों को जीवन में आत्मसात करने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि आर्य कन्या इंटर कॉलेज के उप प्रबंधक आशुतोष वर्मा ने स्वयंसेवियों को लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत और लगन से उसे हासिल करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर स्वयंसेवियों ने सरस्वती वंदना व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। साथ ही शिविर के आसपास सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर विद्यालयी की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एकता वर्मा और सह कार्यक्रम अधिकारी कुसुम रावत मौजूद रहे।
उधर, एसजीआरआर इंटर काॅलेज दिउला पौखाल में आयोजित एनएसएस शिविर में सातों दिन सभी तरह की गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी रमा तोमर व ललित मोहन राणा ने बताया कि स्वयंसेवियों ने पौखाल बाजार में पाॅलिथीन उन्मूलन, रास्तों की सफाई, नशे के खिलाफ व बेटी बचाओ अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। समापन दिवस पर स्वयंसेवियों को एनएसएस के मूल उद्देश्यों को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।