Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Kotdwar News
›
Kotdwar:People's anger erupted over power cuts in Yamkeshwar, Congress workers protested at the sub-station
{"_id":"6ae4688167f9f8d79a045b88","slug":"video-kotdwarpeoples-anger-erupted-over-power-cuts-in-yamkeshwar-congress-workers-protested-at-the-sub-station-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमकेश्वर में बिजली कटौती पर फूटा लोगों का गुस्सा, कांग्रेसियों ने सब स्टेशन पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमकेश्वर में बिजली कटौती पर फूटा लोगों का गुस्सा, कांग्रेसियों ने सब स्टेशन पर किया प्रदर्शन
यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती को लेकर स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में लोगों ने विद्युत सब स्टेशन कस्याली में प्रदर्शन कर आक्रोश जताया।
विनोद डबराल ने कहा कि बारिश होने या बारिश की संभावना के दौरान पूरे क्षेत्र की बिजली बंद कर दी जाती है। लगातार विद्युत कटौती से लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि बिजली बंद रहने से गुलदार और अन्य जंगली जानवरों का खतरा भी बढ़ जाता है। क्षेत्र में पहले भी बघेरा मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है, जिससे काश्तकारों की आय प्रभावित हो रही है।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार और विद्युत विभाग से समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। चेतावनी दी कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्रीय जनता व्यापक आंदोलन करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।