फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Memorial gate to be built for freedom fighter Gopal Narayan Gaur

Kotdwar News: स्वतंत्रता सेनानी गोपाल नारायण गौड़ का बनेगा स्मृति द्वार

Fri, 30 Oct 2026 04:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 30 Oct 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
Memorial gate to be built for freedom fighter Gopal Narayan Gaur
गांव तक सड़क पहुंचाने की पहल, विभागीय टीम ने किया महरगांव का निरीक्षण
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर आरईएस को इस्टीमेट तैयार करने के लिए भेजा पत्र
दुगड्डा/कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक के ग्राम पंचायत उमरैला के राजस्व ग्राम महरगांव में दिवंगत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गोपाल नारायण गौड़ की स्मृति में द्वार का निर्माण किया जाएगा। साथ ही गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने की दिशा में भी पहल शुरू हो गई है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देश पर ब्लॉक प्रशासन ने ग्रामीण निर्माण विभाग को दोनों कार्यों का इस्टीमेट तैयार करने के लिए पत्र भेजा है।

गत 18 अक्तूबर को ग्राम पंचायत उमरैला के भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद किया था। इस दौरान महरगांव निवासी गिरीश चंद्र गौड़ ने गांव को सड़क से जोड़ने और दिवंगत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गोपाल नारायण गौड़ की स्मृति में द्वार बनाने की मांग रखी थी। इस पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी बीडी रतूड़ी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

अवर अभियंता विजय लक्ष्मी ने बुधवार को महरगांव पहुंचकर गिरीश चंद्र गौड़ और ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि विभागीय प्रावधानों के तहत एक किलोमीटर तक ही सड़क निर्माण कराया जा सकता है जबकि गांव की दूरी सड़क से दो किलोमीटर से अधिक है। निरीक्षण की रिपोर्ट ब्लॉक प्रशासन को भेजी जाएगी। वहीं, स्मृति द्वार निर्माण का इस्टीमेट भी तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देशों का अनुपालन किया जा रहा है। उमरैला भ्रमण के दौरान ग्रामीणों की ओर से उठाई गई मांगों पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
- राजीव ध्यानी, प्रभारी बीडीओ, दुगड्डा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed