{"_id":"677d5f4e03c545bf240b65b6","slug":"ex-servicemen-are-breaking-into-the-vote-bank-of-political-parties-for-the-post-of-mayor-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-588614-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: मेयर पद पर राजनीतिक दलों के वोट बैंक में सेंध मार रहे पूर्व सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: मेयर पद पर राजनीतिक दलों के वोट बैंक में सेंध मार रहे पूर्व सैनिक
कोटद्वार। मेयर पद के लिए दो पूर्व सैनिकों के चुनाव मैदान में उतरने से भाजपा व कांग्रेस के माथे पर बल पड़े हुए हैं। दोनों पूर्व सैनिक राजनीतिक दलों के वोट बैंक में सेंध मार रहे हैं, जिससे भाजपा व कांग्रेस की जीत हार का गणित गड़बड़ाने की संभावना बनी हुई है।40 वार्डों में विभाजित कोटद्वार नगर निगम की वर्तमान में करीब पौने दो लाख की आबादी है। जिसमें करीब 35 हजार आबादी सैनिक व पूर्व सैनिक परिवारों से जुड़ी है। पूर्व सैनिक परिवार अब तक कहीं न कहीं भाजपा व कांग्रेस से जुड़े हैं। लेकिन इस बार के नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए तीन पूर्व सैनिकों ने नामांकन कराया। जिसमें से भाजपा से बागवत कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराने वाले बालासौड़ निवासी और पूर्व नामित पार्षद गजेंद्र मोहन धस्माना को भाजपा मनाने में कामयाब रही और उन्होंने दो जनवरी को अपना नामांकन वापस ले लिया था। लेकिन पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह रावत और भाजपा कार्यकर्ता के रूप में अब तक पार्टी के लिए काम कर रहे गोपालकृष्ण बड़थ्वाल निर्दलीय चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। महेंद्रपाल सिंह रावत के साथ बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक जुड़े हुए हैं। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों के साथ वह शक्ति प्रदर्शन भी कर चुके हैं। पूर्व सैनिकों के चुनाव मैदान में उतरने से भाजपा और कांग्रेस को पूर्व सैनिकों को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। साथ ही पूर्व सैनिकों के चुनावी मैदान में उतरने से नगर निगम चुनाव में भाजपा व कांग्रेस का चुनावी गणित बिगड़ने की संभावना भी बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।