{"_id":"6afd8f2481977d9a8902e40a","slug":"nandini-wins-gold-in-table-tennis-aarohi-takes-silver-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-128151-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: टेबल टेनिस में नंदिनी ने जीता स्वर्ण, आरोही को रजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: टेबल टेनिस में नंदिनी ने जीता स्वर्ण, आरोही को रजत
Wed, 18 Nov 2026 05:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 18 Nov 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कोटद्वार। देवी रोड स्थित एमकेवीएन स्कूल की छात्राओं ने जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन पौड़ी गढ़वाल की ओर से 12 और 13 नवंबर को आयोजित प्रतियोगिता के अंडर-15 बालिका वर्ग में नंदिनी तोमर ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता जबकि आरोही मलासी ने दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ी विद्यालय परिसर में संचालित मिरेकल टेबल टेनिस अकादमी में कोच रूपवंत ठाकुर से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। छात्राओं की उपलब्धि पर कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी ने कोच को बधाई दी। वहीं, विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्या ज्योति कुलाश्री ने दोनों खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। संवाद